अपराधउत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

अवैध स्मैक समेत एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

Please click to share News

खबर को सुनें

कोटद्वार 15 अप्रैल 2023। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव व प्रभारी सीआईयू मौहम्मद अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशा तस्कर लकड़ी पड़ाव निवासी अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार को लकड़ी पड़ाव क्षेत्र से 06.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन मुश्तैद है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!