विविध न्यूज़

उपनिरीक्षक विनोद और चालक ममलेश *जीवन रक्षा पदक* से सम्मानित

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 11 जुलाई 2020

उत्तरकाशी: भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2019 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पुलिस के श्री विनोद प्रसाद थपलियाल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी  एवं श्री ममलेश सिंह, आरक्षी (चालक) नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी को *जीवन रक्षा पदक* से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

चालक ममलेश

बता दें कि दिनांक 17 जुलाई 2018 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी यमुनोत्री धाम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सीजनल पुलिस चौकी स्यानाचट्टी के भूस्खलन क्षेत्र जा रहे थे, इसी दौरान डाबरकोट के पास जिलाधिकारी एवं पुलिक अधीक्षक, उत्तराकाशी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसपर तत्परता से साथ चल रहे उपनिरीक्षक विनोद प्रसाद एवं आरक्षी चालक ममलेश द्वारा स्वयं चोटिल होने के बावजूद भी अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दोनों अधिकारियों के जीवन को सुरक्षित करते हुए, भूस्खलन क्षेत्र से सकुशल बाहर निकाला गया था।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!