जनपद के लिए और राहत, 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

* जनपद के लिए और राहत 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त

* जनपद की सभी सीएचसी को उपलब्ध कराया जाएगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

उत्तरकाशी,गढ़ निनाद ब्यूरो। कोरोना महामारी को देखते हुए जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑक्सीजन बैड की क्षमता की बढ़ाया गया है। सभी सीएचसी में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहें इसके लिए जिला प्रशासन ने जरूरी कदम उठाएं है।  कोरोना महामारी से निपटने के लिए आज विभिन्न स्रोतों से 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुए। 

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि शनिवार को 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभिन्न स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुए है। जिन्हें जनपद की सभी सीएचसी को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर हम मरीज को तत्काल ऑक्सीजन देकर राहत दे पाएं। कंसंट्रेटर मिलने से जनपद में ऑक्सीजन की क्षमता भी बड़ी है। मरीजों को जरूरत पड़ने पर इसका अवश्य लाभ मिलेगा। 

*कोविड फ्री उत्तरकाशी* एप किया जारी

उधर रविवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने *कोविड फ्री उत्तरकाशी* एप जारी किया। इस मोबाइल एप के माध्यम से शहरी व सुदरवर्ती क्षेत्रों में कोविड के लक्षण दिखने पर कोई भी नागरिक अपनी सूचना एप के माध्यम से कोविड कंट्रोल रूम को दे सकता है। तथा त्वरित उपचार, मेडिसिन प्राप्त कर सकता है। गांव में बुखार,जुकाम,खांसी से पीड़ित व्यक्ति अपनी सूचना एप के माध्यम से त्वरित दे सकता है जिसका संज्ञान तत्काल लिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!