उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

पर्यटन अधिकारी का वेतन रोका, ई ई पुनर्वास का जबाब तलब

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । शासन के निर्देशों के क्रम में  जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कुल 8 शिकायतें दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता पुनर्वास का स्पष्टीकरण तलब किया है। जबकि जिला पर्यटन अधिकारी का माह नवम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। 

जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 08 प्रकरण/ शिकायतें दर्ज हुई । जिनमें स्यांसु कंडीसौड के गोबर सिंह रावत ने उनके प्रभावित भवन का भुगतान करने, ग्राम प्रधान पयाल गांव अंजली देवी के कोटेश्वर बांध परियोजना से प्रभावित पयाल गांव के काश्तकारों के भवनों का भुगतान करने, तहसील कीर्तिनगर के रघुनाथ सिंह व कंडीसौड के भगतु ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, ग्राम कंस्यूड कंडीसौड के सूंदर सिंह ने उनकी भूमि सुरक्षा दीवार लगाने, ग्राम ख़ामोली थौलधार के कुशलनन्द के आपदा से शतिग्रस्त मकान का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना से कराने आदि फरियादें शामिल है। 

जिलाधिकारी ने दर्ज शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। 

बैठक में डीएफओ कोकोरोसे,  जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश डिमरी, पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल के अलावा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!