उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

दुखद खबर: नहीं रहे मृदुभाषी पत्रकार मुकेश पंवार, हर कोई स्तब्ध है

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/घनसाली। टिहरी जिले की पत्रकारिता में अहम स्थान रखने वाले जी न्यूज़ उत्तराखंड/यूपी के जिला संवाददाता, प्रेस क्लब एवम जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्य मृदुभाषी पत्रकार मुकेश पंवार का आज अचानक निधन हो गया। वह करीब 45 वर्ष के थे।  

मुकेश पंवार टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड के अखोड़ी गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में नई टिहरी रहते थे।    

सूत्रों के अनुसार वह आज 14 मई दोपहर को अपने गांव से पत्नी और बच्चों के साथ नई टिहरी लौट रहे थे कि रास्ते में मुयाल गांव के आसपास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पिलखी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सम्भवतः दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।  वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।

बता दें कि मुकेश पंवार ने पूर्व में “उत्तराखंड आजकल”,  “पर्वतजन” तथा  “जनपक्ष टुडे” जैसी विभिन्न पत्रिकाओं में भी काम किया। वर्तमान में वह  “हिमवंत आजकल” समाचार पत्र का संपादन भी कर रहे थे। उनकी पत्रकारिता के साथ ही घुम्मकड़ी, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि थी।

उनके निधन पर जर्नलिस्ट यूनियन व जिले भर के पत्रकारों, राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!