कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे

कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे
Please click to share News

नई टिहरी। आज कांग्रेस जनों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी के जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल नई टिहरी में अस्वस्थ जनों (patient) को फल वितरण किये।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की हमने अपने प्रिय नेता का जन्मदिन सादगी के साथ मनाते हुए जिला चिकित्सालय बौरारी में मरीजों को फल वितरित कर अस्वस्थ जनों के जल्द स्वस्थ होने एवं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी की दीर्घायु की कामना की ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शान्ति प्रसाद भट्ट,शहर अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल, जिला पंचायत सदस्य, एडवोकेट श्री जयवीर सिंह रावत श्री जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories