देश-दुनियाविविध न्यूज़

श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया

Please click to share News

खबर को सुनें

आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर खेला गया। दोनों टीमों ने पूरा दमखम दिखाया। भारत ने श्रीलंका के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा । भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 173 रन जुटाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन, दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने दो-दो जबकि महीश थीक्षणा ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका ने भारत को एशिया कप सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जबकि भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 

सलामी बल्लेबाजों ने श्रीलंका की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की दमदार साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर में सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पथुम निसांका 37 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी में उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान मेंडिस ने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। चरिथ असालंका को चहल ने खाता नहीं खोलने दिया और वह तीन गेंद खेलकर आउट हुए। दनुष्का गुणतिलका 7 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए। शनाका और राजपक्षे के बीच पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंद में 7 रन चाहिए था। अर्शदीप सिंह ने चार गेंदों में सिर्फ पांच दिए। पांचवीं गेंद पर श्रीलंका ने बाई के रूप में दो रन लेकर मैच अपने नाम किया।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!