उत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

चैकिंग के दौरान काटे 15 चालान, 1 वाहन जब्त

Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 1 नवम्बर 2022। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, सी0 ओ0 कोटद्वार व परिवहन विभाग ने कोटद्वार में संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान कुल 15 चालान किये गए।
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार के विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, ओवर वेट सहित अन्य मामलों में 15 चालान किए गये। संयुक्त अभियान में 01 वाहन सीज जबकि 08 डी एल निरस्तीकरण की संस्तुति दी गई। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिससे स्वयं के साथ-साथ यात्री सुरक्षित रह सकेंगे।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!