उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयर हेड प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । नेहरू युवा केन्द्र एवं नमामि गंगे के तत्वावधान में ” नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता” परियोजना के अंतगर्त 17 से 23 जून तक आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय स्पेयर हेड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जन शिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल मातृ संस्था – हाईफीड में कराया जा रहा है।

कार्यशाला का शुभारंभ आज अपर जिलाधिकारी श्री रामजीशरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख चंबा श्रीमती शिवानी विष्ट, राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र उत्तराखंड श्री उमेश सहानी, निदेशक जन शिक्षण संस्थान श्री विजय भट्ट , पूर्व जिला युवा अधिकारी श्री योगेश धास्मना, जिला युवा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्री अविनाश कुमार सिंह व जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा अपने उदभोधन में सभी प्रशिक्षार्थियों से कहा गया कि वे सात दिनों में इस प्रशिक्षण में वे जो भी सीखेंगे वे अपने क्षेत्र/स्तर पे अन्य लोगो को भी गंगा स्वच्छता एवम् अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक करेगें। वहीं जिला युवा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 युवा/युवती प्रशिक्षण लेंगे जिसमे की वे प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों के विशेषज्ञों एवम् संदर्भ व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विषयों पर उनका वक्तव्य सुनेगे।

कार्यक्रम में सचिन छैवाण,विजय सेमवाल, मोहितराज, सूरज जोशी, हरिकृष्णा,स्वाति मल्ल,रितिका डोभाल,रीना रतूड़ी,सोनाली सजवाण, सानिया विष्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!