विविध न्यूज़शासन-प्रशासन

15 दिन में विवादित ढांचा हटाने का दिया नोटिस

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। सोशल मीडिया पर एक धार्मिक ढांचा हटाने को लेकर खूब हो-हल्ला होने के बाद पर्यटन विभाग की भूमि पर खांडखाला में बने एक धार्मिक स्थल को हटाने के लिए आखिरकार तहसील प्रशासन और पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। ढांचा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

बता दे खांडखाला में लंबे समय से एक धार्मिक ढांचा तैयार किया गया था। जिसे हटाने के लिए कई बार आवाज उठती रही मगर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। विगत 5 सितंबर को सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि पर्यटन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से ढांचा बनाया गया है जिसे हटाया जाना चाहिए।

आखिरकार जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन, पुनर्वास, तहसील प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने खांडखाला पहुंचकर ढांचे का निरीक्षण किया। निरीक्षण निरीक्षण के दौरान पाया कि जहां ढांचा बना है वह भूमि वास्तव में पर्यटन विभाग की है। 

प्रभारी पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा 15 दिन के अंदर यदि ढांचा नहीं हटाया गया तो विभाग स्वंय ढांचे को हटाने की कार्रवाई करेगा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!