उत्तराखंडशासन-प्रशासन

मुख्यमंत्री ने की 95 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Please click to share News

खबर को सुनें

कीर्ति नगर/नई टिहरी। जनपद की तहसील

कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रुपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें रुपये 52 करोड़ 3 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। 

मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिण्डोला खाल में आक्सीजन प्लान्ट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण तथा मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनन्दा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान, पट्टी अकरी- बाजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा हमारी सरकार युवा, महिला, बच्चों व बुजुर्गों सभी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जो सपने देखे हैं हमारी सरकार उन सपनों को साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैने नौजवानों की समस्याओ को देखा तथा निर्णय लिया कि  सभी रिक्त पड़े 24 हजार सरकारी पदों को भरा जायेगा और अभी तक 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रियाशुरू कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे द्वारा उपनल कर्मचारियों व आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके मानदेय में वृद्धि की। हमारे द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर भी हाई कोर्ट मजबूत पैरवी की गयी जिसका परिणामस्वरूप प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हमारे द्वारा रुपये 5 लाख तक निःशुल्क उपचार देने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत 460 करोड़ रुपये अभी तक खर्च किये गये है। जिससे साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। धामी ने घण्टाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिण्डोलाखाल ब्लाक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी नैथाणा-रानीहाट कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखण्ड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आवास बनाये जाने, राजकीय इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार, सिन्दरी-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढ़ी कालोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की।

राइका किलकिलेश्वर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्र सुबोध उनियाल, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत, जिला प्रषायत अध्यक्ष सोना राजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी, विनोद रतूडी, राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!