Ad Image

देवप्रयाग महाविद्यालय में हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

देवप्रयाग महाविद्यालय में हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 3 सितंबर 2024। आज ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में ‘हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान’ के तहत हिमालय प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अर्चना धपवाल ने की और नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने कार्यक्रम की अगुवाई की।

डॉ. ओम प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं बल्कि जीवन का आधार है, और इसके संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। छात्र-छात्राओं को हिमालय के महत्व के बारे में जागरूक करने के बाद, उन्हें हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञा कराई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories