उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

घोलतीर बस दुर्घटना : SDRF का व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी

Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । जनपद के घोलतीर क्षेत्र में हुई भीषण बस दुर्घटना के उपरांत लापता यात्रियों की खोज हेतु SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा गहन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

SDRF निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि चार टीमें घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान में लगी हुई हैं, जिनमें एक टीम फ्लड एवं डीप डाइविंग विशेषज्ञों की है। इन टीमों द्वारा अलकनंदा नदी के संभावित स्थलों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को एक शव प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। शव की पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया प्रचलित है। टीमों द्वारा अब भी नदी के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग जारी है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!