उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़

जिला अस्पताल बौराड़ी एक बार फिर दूरबीन विधि से पित्ताशय का सफल ऑपरेशन

Please click to share News

खबर को सुनें

आधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धि: जिला अस्पताल बौराड़ी में सफल कोलेसिस्टेक्टॉमी

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी के जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 वर्षीय महिला का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

मरीज को कोलेलिथियासिस (पित्ताशय में पथरी) की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें लगातार पेट दर्द एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. मिथुन विश्वास एवं डॉ. रिचा नौटियाल द्वारा पहले डायग्नोस्टिक लैपरोस्कोपी की गई तथा तत्पश्चात लैपरोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्ताशय हटाने की शल्यक्रिया) सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अमित राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल बौराड़ी में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शल्यक्रियाएं की जा रही हैं, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जनपद में उपलब्ध हो रही हैं। यह उपलब्धि जिला अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की विशेषज्ञता तथा स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस चिकित्सा के दौरान चिकित्सकों की टीम डॉ जफ़िर अहमद (जनरल सर्जन), डॉ शैलेंद्र ( निश्चेतक), डॉ दिव्यांशु नैथानी (निश्चेतक), मोहिनी जॉन ( ओ टी टेक्निशियन), कवीन्द्र (ओ टी टेक्निशियन) व अन्य स्टाफ ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!