जनपद में दैवीय आपदाओं से निपटने के लिए आज बड़े स्तर पर मॉकड्रिल आयोजित

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च 2026 । टिहरी गढ़वाल जनपद में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज विभिन्न तहसील क्षेत्रों में व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है।
👉 इन आपदा परिदृश्यों पर हो रहा अभ्यास:
घनसाली तहसील: बादल फटना एवं लैंडस्लाइड
देवप्रयाग तहसील: राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सड़क/वाहन दुर्घटना
नरेन्द्रनगर तहसील (बगड़धार): भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध
कण्डीसौड़ तहसील: वनाग्नि (फॉरेस्ट फायर)

🎯 इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और राहत कार्यों की तैयारी को परखना है।
📡 कड़ी निगरानी:
जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित नामित अधिकारी सभी स्थानों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
⚠️ प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मॉकड्रिल के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
📢 आपदा से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

समाचार लिखे जाने तक तहसील कंडिसौड की ग्राम कंडी गांव के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन मौके पर।



