उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासनहेल्थ & फिटनेस

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 7 मार्च 2026 । जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिससे जनपद के मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

जिला चिकित्सालय में दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील, सिस्ट एवं बच्चेदानी से संबंधित सर्जरी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ट्रॉमा सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण, कान के पर्दे का ऑपरेशन, बच्चों की सर्जरी, दंत सर्जरी तथा नेत्रों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन सहित अन्य सामान्य एवं आवश्यक सर्जरी भी नियमित रूप से की जा रही हैं।

अस्पताल में आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार मिल रहा है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक जिला चिकित्सालय में कुल 418 मेजर सर्जरी तथा 214 माइनर सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में जोशीमठ, दशौली, नंदानगर, देवाल, थराली एवं नारायणबगड़ सहित विभिन्न दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और उन्हें सर्जरी की बेहतर सुविधा मिल रही है।

प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाल ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व मरीजों की सभी आवश्यक जांचें कराई जाती हैं तथा सर्जरी के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उनकी समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाती है।उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय में आकर परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अटल आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!