डीएम ने चेन लिंक फेंसिंग कार्यों का किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल 12 मार्च, 2026। टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को विकास खण्ड चम्बा के ग्राम कोटीगाड़ के नौलीखाला तोक में कृषि विभाग द्वारा कराए जा रहे चेन लिंक फेंसिंग (घेरबाड़) कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य जंगली जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला योजना के अंतर्गत कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि घेरबाड़ की कुल लंबाई 226.10 मीटर है, जिसे वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 6.50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है। इस घेरबाड़ से लगभग 8 हेक्टेयर कृषि भूमि को जंगली जानवरों से सुरक्षित किया गया है, जिससे स्थानीय किसानों को फसलों की सुरक्षा में काफी राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सिंचाई गूल की मरम्मत तथा शेष बचे क्षेत्रों में भी घेरबाड़ कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उसी तोक में कृषि विभाग द्वारा एक एकड़ भूमि पर लाइनिंग सिस्टम से की गई गेहूं की बुवाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों के अधिक से अधिक किसानों को इस आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत बीज और खाद समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे खेती को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शीला देवी, पूर्व प्रधान, कृषि विभाग के कार्मिक तथा स्थानीय ग्रामीण काश्तकार उपस्थित



