उत्तराखंडकारोबार / रोजगारविविध न्यूज़

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में प्रदर्शित किया अपना सशक्त एवं बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 21 मार्च 2026। देश के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रमों में से एक टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने राजधानी दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए ऊर्जा क्षेत्र में अपनी बहुआयामी क्षमताओं और उपलब्धियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 19 से 22 मार्च 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश-विदेश के ऊर्जा विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के भव्य स्टॉल का उद्घाटन माननीय केंद्रीय विद्युत एवं आवास तथा शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी तथा केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टीएचडीसी भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
समिट के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जलविद्युत, पंप स्टोरेज परियोजनाओं, सौर एवं पवन ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने अभिनव प्रयासों और सफल परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। कंपनी का यह विविध ऊर्जा पोर्टफोलियो न केवल उसकी तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री नीरज वर्मा तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन एवं जनसंपर्क) डॉ. ए. एन. त्रिपाठी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
“Electrifying Growth, Empowering Sustainability, Connecting Globally” थीम पर आधारित इस समिट में वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य, नवीन तकनीकों और सतत विकास के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। विशेषज्ञों के नेतृत्व में आयोजित सत्रों के माध्यम से भारत की बढ़ती ऊर्जा मांगों को स्वच्छ, सुलभ और विविध स्रोतों से पूरा करने की दिशा में ठोस रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि कंपनी न केवल वर्तमान ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि भविष्य के लिए एक सशक्त, टिकाऊ और हरित ऊर्जा ढांचे के निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!