उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति सामान्य: डीएम

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के समन्वय से एलपीजी गैस का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों को कुल 2948 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 2401 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण के बाद एजेंसियों के पास 4393 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि नौचोली, तिनवालगांव, सौड, भदुरा, लम्बगांव, बौसाडी, नौघर, गूलर, पाव की देवी, जाख, जसपुर, तिवाडगांव, मुयालगांव, जखन्याली और घनसाली बाजार सहित कई क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस वितरण किया गया।
व्यावसायिक एलपीजी की बात करें तो जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडरों का आवंटन प्राप्त हो रहा है। निर्धारित श्रेणियों के अनुसार एजेंसियों को वितरण के निर्देश दिए गए हैं। विगत दिवस 19 किलोग्राम श्रेणी के 84 सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 88 सिलेंडर वितरित किए गए।
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) लगातार निरीक्षण कर रहा है। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में कुल 455 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनके निस्तारण की कार्रवाई जारी है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की उपलब्धता सामान्य है, इसलिए आवश्यकता अनुसार ही बुकिंग करें और होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी का ही उपयोग करें, ताकि एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र संबंधित एजेंसी में संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण करें।
किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—01376-234793, 01376-233433 और 9456533332।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!