गेवंली में नमामि गंगे योजना अंतर्गत जैविक आउटलेट का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल । जनपद टिहरी क्षेत्रांगत विकासखंड जाखणीधार के ग्राम सभा गेवंली के अन्तर्गत नई उमंग कृषक उत्पादन संगठन जाखणीधार का कृषि विभाग द्वारा देय नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक आउट लेट का उद्घाटन विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा उपस्थित कृषको से अपने जैविक उत्पाद जो कि आउट लेट के माध्यम से विकय करने का आहवाहन किया ताकि उनके उत्पादो का सही मूल्य उनको मिल सके।

इस अवसर पर कृषक उत्पाद संगठन के अध्यक्ष सीता राम भट्ट द्वारा जैविक उत्पदों के विक्रय हेतु विपणन की समस्या से अवगत कराया।

इस अवसर पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में कृषको जानकारी दी एवं विधायक टिहरी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. आलोक येवले, डा. पंकज कुमार, डा. रीना जोशी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 सुनीता शाह, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2 राजेश कुमार, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 अंकुर कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी कुमारधार शीतल राणा एवं कृषक उत्पाद संगठन के स्वंय सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!