हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच जरूरी: सीएमओ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित, रोकथाम, जांच और उपचार पर दिया जोर

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और जनजागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जनसामान्य के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि हेपेटाइटिस गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता, सावधानी और समय पर उपचार के माध्यम से इससे बचाव एवं नियंत्रण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी समझते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
सीएमओ ने कहा कि सुरक्षित जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित रक्ताधान, सुरक्षित इंजेक्शन प्रथाओं का पालन तथा आवश्यक टीकाकरण हेपेटाइटिस संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र लोगों तक जांच और उपचार सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में हेपेटाइटिस के प्रकार, संक्रमण के कारण, प्रमुख लक्षण, जांच एवं उपचार की प्रक्रिया, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं तथा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने हेपेटाइटिस की रोकथाम और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिनव बड़ोनी, जिला डाटा प्रबंधक सुनील भंडारी सहित विवेक बगाड़ी, दीपक ममगाईं, सिद्धार्थ उनियाल, लक्ष्मी उनियाल, कमला तोपवाल, अर्जुन भारती, ममता, दुर्गेश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!