नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। 5 सितंबर को रिलायंस जियो के लॉन्च के दस साल पूरे हो रहे हैं। इस एक दशक में भारत में मोबाइल डेटा की कीमत, स्पीड और खपत में बड़ा बदलाव आया है। 2016 में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड करीब 2.5 Mbps थी, जो दिसंबर 2025 तक बढ़कर 68 Mbps से अधिक हो गई। वहीं 1GB डेटा की औसत कीमत ₹228 से घटकर ₹7.9 रह गई।
डेटा खपत भी तेजी से बढ़ी है। 2016 में प्रति वायरलेस डेटा ग्राहक मासिक खपत 0.2GB से कम थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 26.7GB पहुंच गई। TRAI के अनुसार, प्रति GB औसत राजस्व घटकर ₹7.51 रह गया।
जियो नेटवर्क पर डेटा इस्तेमाल राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। अप्रैल-जून 2026 में जियो ग्राहक ने औसतन 43.7GB डेटा प्रति माह इस्तेमाल किया। जून तक जियो के 5G ग्राहकों की संख्या करीब 28.5 करोड़ पहुंच गई थी।
दस साल पहले जहां मोबाइल खर्च बचाने के लिए मिस्ड कॉल आम थी, वहीं आज वीडियो कॉल, डिजिटल भुगतान, पढ़ाई, खरीदारी और मनोरंजन मोबाइल डेटा पर निर्भर हैं। भारत में डेटा की मासिक खपत अब औसतन 26GB से ज्यादा हो चुकी है।
जियो के 10 साल: मिस्ड कॉल से वीडियो कॉल तक, ₹228 से ₹8 के नीचे आया 1GB डेटा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



