ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के चार विद्यार्थियों का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर में 16 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के लिए हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक घनसाला, मोहित खंडूड़ी, आयुष कुकरेती और मुस्कान शामिल हैं। इनका चयन तीन दिवसीय आवासीय बूटकैंप में सक्रिय सहभागिता, प्रदर्शन एवं उद्यमिता संबंधी क्षमता के आधार पर किया गया।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड इन्क्यूबेशन की निदेशक एवं देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी प्रो. अनिता तोमर ने बताया कि आईआईएम काशीपुर का कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक विचारों को व्यवहार्य उद्यम में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन, मेंटरिंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन एवं परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। परिसर के चार विद्यार्थियों का चयन उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
आईआईएम काशीपुर के उद्यमिता विकास कार्यक्रम में पं. एलएमएस परिसर के चार विद्यार्थी चयनित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



