टिहरी गढ़वाल: दैनिक मेडिकल हेल्थ बुलेटिन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़,नई टिहरी, 4 मई 2020।

जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें द्वारा होम कॉरेन्टीन पर रखे व्यक्तियों की लगातार  स्क्रीनिंग की जा रही है। वही अन्य राज्यो से आ रहे जनपद वासियों को उनके ग्रामपंचायत तक सकुशल पंहुचाने के लिए तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में तीन सदस्य युक्त समन्वय समितियों का भी गठन किया गया है।

जिला मुख्यालय पर स्थापित कोविड  कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई  को कोविड लक्षण युक्त कोई भी सेम्पल जांच हेतु लैब नही भेज गया है। अब तक कोविड संक्रमण के संभावित कुल 40 व्यक्तियों सेम्पल लिए जा चुके है। जिनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की कोई पुष्टि नही हुई है। 

आज जनपद में प्रवेशित कुल 1757 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसी के साथ कुल स्क्रीनिंग का आंकड़ा 37870  हो गया है। जनपद में कुल 5 राहत शिविर संचालित थे। जिनमें रह रहे व्यक्तियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचा दिया गया है। वर्तमान में राहत शिविरों में व्यक्तियों की संख्या शून्य है। 

आज निराश्रितों व बेसहारा व्यक्तियों में 50 राशन  पैकेट तथा 1235 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। जनपद में अथिति तक 3651 राशन पैकेट का वितरण एवं 60335 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की जा चुकी है। जनपद में खाद्य सामग्री का भी पर्याप्त भंडार है। जिसमे 635 मीट्रिक टन गेंहू, 1613 मीट्रिक टन चावल, 111 मीट्रिक तन चीनी, 1083 कुंतल चना दाल व 900 कुंतल मसूर दाल उपलब्ध है। जबकि ईंधन के भंडार में 386 के०एल० डीजल, 279 के०एल० पेट्रोल, 5424 घरेलू एल०पी०जी० गैस व 754 व्यावसायिक गैस की उपलब्धता है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!