चमोली में आज 3 कोरोना पॉजिटिव के साथ संख्या पहुंची 37

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*11 जून 2020

चमोली: जिले में गुरूवार को 84 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव और 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजेटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 37 हुई है। जिसमें से 28 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर सभी संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जाॅच के लिए भेजे जा रहे है। गुरूवार को भी 50 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए। अब तक कुल 1146 सैंपल जाॅच के लिए जा चुके है, जिसमें से 803 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 37 सैंपल की रिपोर्ट पाॅजेटिव मिली है। जबकि 306 सैपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ दिन-रात जुटा हुआ है और इससे निपटने के लिए हर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!