सौंप गांव से चमियाला आ रही कार दुर्घटना में दो की मौत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 जून 2020

घनसाली विधानसभा के अंतर्गत तहसील बालगंगा राजस्व क्षेत्र भटगांव में सीताकोट-सौंप मोटर मार्ग पर आज रविवार को लगभग पौने चार बजे कार दुर्घटना हो गयी है। कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। कार में 2 ही व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। मृतकों की पहचान अरविंद सिंह रावत पुत्र भगवान सिंह 34 वर्ष निवासी ग्राम सरकंडा और धनपाल पुत्र प्रकाश लाल 26 वर्ष निवासी सौंप के रूप में हुई है। गाड़ी मालिक जोत सिंह निवासी सौंप की बतायी जा रही है।

दोनों लोग सौंप गांव से चमियाला बाजार आ रहे थे। पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव गहरी खाई से निकाला। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त मोटर मार्ग बहुत ही तंग एवम ऊबड़-खाबड़ है। ग्रामीण समय समय पर पीएमजीएसवाई से उक्त मार्ग की दशा सुधारने की अपील करते आये हैं मगर विभाग अब तक टाल मटोल करते आया है। इस मार्ग पर सफर करना बहुत ही जोखिम भरा काम है।

गोनगढ़ पट्टी को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग बड़ी मुश्किल से अब बन सका। जहां की लगभग 15 से 20 हजार की आबादी वाला यह भिलंगना विकास खंड का दूरस्थ क्षेत्र है जहां नेट वर्क की भी बड़ी दिक्कत है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!