न्यूज़ अपडेट- ऐश्वर्या और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव अन्य की रिपोर्ट का इंतजार

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

अमिताभ और अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल भर्ती

गढ़ निनाद न्यूज* 12 जुलाई 2020

मुंबई : सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन और पुत्र अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें ऐश्ववर्या और जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी घरवालों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। अब उनके बंगले को भी सेनेटाइज़ करने की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल भर्ती अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना पीड़ित अभिषेक बच्चन के लिए भी शुकामनाएं दीं और ट्वीट में लिखा कि वे आशा करते हैं कि जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य के साथ आप  दोनों लौंटेंगे।

बता दें कि शनिवार को अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ट्वीट देखिए–

Amitabh Bachchan

@SrBachchan

T 3590 -I have tested CoviD positive ..  shifted to Hospital  .. hospital informing  authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..

All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !

जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन की डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज 10 जुलाई को रिलीज हुई है। पिछले कई दिनों से अभिषेक इस वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे। उन्हें कई बार डबिंग स्टूडियो के बाहर मास्क लगाये स्पॉट किया गया था। 

अभिषेक ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है कि वे भी अमिताभ की तरह नानावती अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि घर के अन्य लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!