गंगी में बादल फटने से दो गौशाला समेत 20 पशु बहने की खबर,मालिक जान बचाकर भागे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 अगस्त 2020

नई टिहरी: विकास खंड भिलंगना अंतर्गत गंगी गांव की अखल्यिनी नामे तोक में विगत रात्रि 12 बजे के करीब बादल फटने की खबर है। जिसमें भरत सिंह, अषाड सिंह, करण सिंह और भीम सिंह चारों भाइयों की दो गौशाला बह गई हैं।

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपदा प्रबंधन के पास भी अभी कोई खबर नहीं है।

सूत्रों की माने तो बादल फटने की घटना से दो गौशालाएं बह गई हैं और 20 पशु भी उसमें दफन होने की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात्रि 12:00 बजे बादल फटने से पूर्व गौशाला मालिक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

गंगी गांव में संचार सुविधा कम है। फिर भी ग्रामीणों ने 15 किमी दूर से दूरभाष पर स्थानीय पटवारी को सूचना दी है। स्थानीय पटवारी ने बताया कि उस क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है।

गंगी के करन सिंह व भरत सिंह ने चोटी में जा कर दूरभाष से बताया कि गंगी के अखल्यिनी नामे तोक के ऊपर रात्रि 12 बजे बादल फटने से दो गौशाला बह गई। जिसमें बीस से अधिक पशु दफन हो गये हैं या बह गये हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!