Ad image

एनआईवीएच संस्थान का निरीक्षण कर कुलपति डा0 ध्यानी हुये अभिभूत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 04 जनवरी 2021।

देहरादून/नई टिहरी। श्रीदेव सुमन गढ़वाल विश्व विद्यालय बादशाहीथौल के कुलपति डा0 पी0पी0ध्यानी, ने आज चार जनवरी को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में चल रही PG Diploma in Rehabilation Psychology पाठ्यक्रम की परीक्षाओं पर संतोष जताया।  

कुलपति द्वारा संस्थान के निदेशक डा0 हिमांग्शु दास एवं शिक्षकों से दिव्यांगजनों के उन्नयन के सम्बन्ध में विस्तृत विवेचना की गयी। निरीक्षण के दौरान संस्थान में राष्ट्रीय ब्रेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बेबिनार का अयोजन किया गया। कुलपति द्वारा ब्रेल दिवस के अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनायें दीं। 

इसके साथ कुलपति द्वारा संस्थान का सम्पूर्ण निरीक्षण किया गया। कुलपति ने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के लिये संचालित एफ0एम0 रेडियो का भी निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ परीक्षा नियंत्रक आर0एस0चौहान, मान्यता प्र0 सुनील नौटियाल भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!