ब्रेकिंग न्यूज़: आमिर खान और किरण राव का 15 साल बाद तलाक!

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के बीच आपसी सहमति से तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया है। इनकी 28 दिसम्बर 2005 को हुई थी शादी। आमिर की दूसरी पत्नी हैं किरण।

सुपर स्टार आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दे दिया है । उन्होंने इस सम्बंध में एक संयुक्त बयान भी जारी किया है। दोनों ने 28 दिसम्बर 2005 को एक दूसरे से शादी की थी। किरण राव आमिर की दूसरी पत्नी थीं। लगभग पन्द्रह साल बाद एकाएक तलाक की खबरों ने उनके फैन्स को चौंका कर रख दिया है।

आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ। फोटो साभार- @amirkhanactor_ के इंस्टा हैंडल से।

बॉलीवुड के पावर कपल आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है । उन्होंने कहा कि….

“इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ, जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को साझा किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में।” बयान के अनुसार, वे अपने बेटे आजाद के सह-अभिभावक होंगे। जिनका पालन पोषण हम मिलकर करेंगे। और फिल्मों और पानी फाउंडेशन पर अपने पेशेवर सहयोग को जारी रखेंगे।

युगल ने नोट में आगे उल्लेख किया, “हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगते हैं, और आशा करते हैं कि- हमारी तरह- आप इस तलाक को अंत के रूप में नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!