Ad image

चोरी हुई स्कूटी को 4 घंटे में किया बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने विगत दिवस चोरी हुई स्कूटी को मात्र 4 घंटे में बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि 13 दिसंबर  शाम को साढ़े छह बजे श्री सूरत सिंह पुत्र श्री चेत सिंह निवासी बंदे वाली रोड निकट सनराइज होटल,14 बीघा, कैलाश गेट द्वारा थाना मुनिकीरेती पर अपनी स्कूटी संख्या UK14D- 5791 स्लेटी कलर चोरी होने के संबंध में सूचना दी गयी।

उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, अभियोग पंजीकृत  कर वाहन चोर की तलाश की गयी। जिसके फलस्वरूप महज 4 घंटे के भीतर ही खारा स्रोत पुलिया के पास से अभियुक्त अनुराग राजपूत पुत्र गिरीश राजपूत निवासी गली नंबर 1/2 चंद्रेश्वर नगर,चंद्रभागा थाना कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 19 वर्ष)। को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर लिया गया। 

अभियुक्त का अन्य मुकदमों में भी सम्मिलित होना पाया गया है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अपनी चोरी हुई स्कूटी वापस पाकर सूरत सिंह ने टिहरी पुलिस का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुये भूरी-भूरी प्रशंसा की।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी,थाना मुनिकीरेती के अलावा योगेश चंद्र पांडे,पिंकी तोमर तोमर, अनिल सालार, संदीप कुमार थाना मुनिकीरेती शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!