Ad image

ज्योति रौतेला महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी घोषित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने श्रीमती ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।  इस आशय का पत्र ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है।

केसी वेणुगोपाल ने पत्र भी जारी करते हुए ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को वरिष्ठ  उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य बीते दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद से ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस पद खाली चल रहा था। आज बुधवार की देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अध्यक्ष समेत 4 उपाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!