आज दो बार आया भूकंप

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 नवंबर 2022। उत्तराखंड की धरती आजकल कई बार भूकंप से डोली है। शनिवार देर रात 8 बजे के लग्भग भूकंप का तेज झटका टिहरी में भी महसूस किया गया। इससे पहले आज ही शाम चार बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने में 5.1 तीव्रता दर्ज की गई।

आज देर रात 8 बजे के लगभग टिहरी, मसूरी, चिन्यालीसौड़ व रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं कुमाऊं में जसपुर, रामनगर, चंपावत, पहाड़पानी, सितारगंज, बागेश्वर, रुद्रपुर, गदरपुर, खटीमा, धारचूला, बनबसा, डीडीहाट, नैनीताल, बाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!