निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवंबर2022। रविवार को अरिहंत अस्पताल देहरादून के सौजन्य व डा. नीति राजपाल, फिजियोथेरेपिस्ट, गुरु कृपा फिजियोथेरेपी एवं रिहैब्लिटेशन सेन्टर, बौराड़ी के सहयोग से टिहरी नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत शुभारंभ पालिकाध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली व सभासद उर्मिला राणा के द्वारा किया गया ।

इस मौके पर भाजपा नेता खेम सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली, सभासद उर्मिला राणा, सरदार इक़बाल सिंह ने शिविर में मौजूद डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली

शिविर में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन एवं फिजीशियन द्वारा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार दिया गया। जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

शिविर में डॉ. यश मोहन (आर्थोपेडिक),डॉ नीति राजपाल फिजियोथेरेपिष्ट, पीयूष चौधरी (बाल रोग) डॉ. नितनव भटनागर (सामान्य चिकित्सक, डॉ अनुराग नेगी (जनरल सर्जन), डॉ प्रतिभा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सलीम खान (प्रबंधक), शैलेश काला, तुलसा चौधरी और अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!