देवप्रयाग ड्रीमर्स, फ़कोट फाईटर्स, और नरेंद्रनगर नेस्टर्स ने जीते अपने अपने मुकाबले..

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जनवरी। डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’, क्रिकेट चैम्पियनशिप मे “देवप्रयाग ड्रीमर्स ने चम्बा चेलेंज़र्स को 18 रनो से हराया,जिसमे विमल ने 37 रनो का योगदान दिया व अमन ने तीन विकेट लिए ।
वही दूसरे मुकाबले में फ़कोट फाईटर्स ने वीर पहाड़ी को 07 विकटो से हराकर विजयी रहा, जिसमे अमित उनियाल ने 22 रन बनाकर , एक विकेट भी झटका ।
एक और मुकाबले में नरेंद्रनगर नेस्टर्स ने लम्बगांव लांसर्स को 84 रनो से शिकस्त दी । जिसमे नीरज ने सर्वधिक 67 रन बनाये।
इस अवसर पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर अंकुश, आयोजक समिती के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, अमित , वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!