परमार्थ घाट से 25 फीट गहराई से शव निकाला

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अप्रैल 2023। एसडीआरएफ ड़ीप डाईविंग टीम ने हरिद्वार परमार्थ घाट पर डूबे एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला ।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि 6 अप्रैल 2023 को एसडीआरएफ टीम ढालवाला को सूचना मिली कि सप्तऋषि क्षेत्र परमार्थ घाट हरिद्वार में एक व्यक्ति स्नान करते समय गंगा जी में डूब गया है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ ढालवाला से हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के हमराह टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बिना देरी किए हुए डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व लगभग 20 मिनट के बाद 25 फीट गहराई से एसडीआरएफ के डीप डाइवर अनूप रावत द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति का शव निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

डूबने वाले युवक का नाम विजय कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र श्री रामाश्रय निवासी ग्राम कुबेर, पोस्ट ऑफिस स्वहारा टकोली ,पी एस जोल प्रेवाकुन्ना हिमाचल प्रदेश है। एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल मातवर सिंह, अनूप रावत, सुमित नेगी, राजेंद्र नाथ व दीपक कुमार मौजूद थे।

Share This Article
error: Content is protected !!