त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी के तहत द्वितीय दिवस में पेटेंट पर दिया व्याख्यान

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 दिसंबर 2023। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में यूकोस्ट के सहयोग से आई पी आर पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी के तहत द्वितीय दिवस में पेटेंट पर डॉ हिमांशु गोयल द्वारा व्याखान प्रस्तुत किया गया।

डॉ गोयल द्वारा अपने व्याख्यान में आई पी आर की वैश्विक परिदृश्य में भूमिका एवं वर्तमान समय में भारत के परिदृश्य में आई पी आर की आवश्यकता के साथ साथ बौद्धिक संपदा अधिकार की आवश्यकता पर विस्तृत व्याख्या की।
उद्घाटन सत्र में प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी द्वारा अध्यक्षीय भाषण में प्रथम दिवसीय व्याखान के सारांश एवं वर्तमान समय में आई पी आर के माध्यम से पेटेंट की महत्ता पर प्रकाश डाला गया एवं कैरियर काउंसिलिंग समिति के सयोजक, संयोजक आई पी आर प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग डॉ अरविन्द मोहन पैन्यूली द्वारा सभी प्रतिभागियों को आई पी आर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये प्रारंभ किया गया।
प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी द्वारा अपने उदबोधन में यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो पंत एवं डॉ हिमांशु गोयल, साइंटिफिक ऑफिसर, यूकोस्ट का वित्तीय सहायता हेतु आभार व्यक्त किया एवं सभी प्राध्यापकों एवं छात्र -छात्राओं को अनुसंधान के साथ साथ पेटेंट आवेदन हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही अनुसंधान को नए आयाम तक ले जाने हेतु आई पी आर की आवश्यकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।
आई पी आर प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारा सभी प्रतिभागियों,प्राध्यापकों एवं छात्र -छात्राओं का जोश के साथ प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
हाइब्रिड माध्यम से संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं, प्राध्यापकों एवं टिहरी जिले के कई महाविद्यालयों के छात्र – छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में प्रो आर के त्यागी,डॉ सतेन्द्र कुमार ढौंडियाल, डॉ आशा डोभाल, डॉ रजनी गुसाईं, डॉ संदीप कुमार बहुगुणा, डॉ बी डी एस नेगी, डॉ वी पी सेमवाल, डॉ वी एस नेगी, डॉ भारती जायसवाल, डॉ मैत्रेयी थपलियाल, डॉ नवीन रावत, डॉ अरविंद रावत, डॉ प्रीतम, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ मीरा कुमारी, डॉ पुष्पा पंवार, श्री पूर्ण सिंह रावत,श्री प्रशान्त पंवार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती खंडूरी, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान द्वारा एवं तकनीकी सहयोग डॉ नवीन रावत डॉ कमलेश पांडे द्वारा किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!