राफ्टिंग ऑपरेटर्स के लिए ऑनलाइन राफ्टिंग बुकिंग एप लॉन्च

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 नवम्बर 2024। ‘‘गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को शिवपुरी टिहरी गढ़वाल में   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आहूत की गई।‘‘ इस दौरान राफ्टिंग ऑपरेटर्स के लिए ऑनलाइन राफ्टिंग बुकिंग एप लॉन्च किया गया।  

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा नदी में पर्यटकों की सुविधा हेतु गोप्रो कैमरा के रेट निर्धारण हेतु राफ्टिंग संचालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम नरेन्द्रनगर को राफ्टिंग के पुल इन पुल आउट पॉइंट पर लगने वाले रेहड़ी, ढाबा, फूड वेंडर हेतु स्थल चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये गये, ताकि राफ्टिंग स्थल में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। वन विभाग नरेन्द्रनगर के अधिकारी को राफ्टिंग हेतु स्थान चिन्हित कर भूमि हस्तांतरण की प्रस्ताव यथाशीघ्र निस्तारित करने को कहा गया। गंगा नदी के किनारे, बीच के किनारे शिवपुरी में बिना इजाजत के शादी, विवाह, होटल होटल और कैंप संचालन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी को राफ्टिंग हेतु शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा 01 जनवरी 2025 से समस्त राफ्टिंग फर्माे को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग करवाए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, तहसीलदार प्रदीप कंडारी, वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, डीटीडीओ पौड़ी के.एस. नेगी, सचिव गंगा नदी राफ्टिंग समिति जसपाल सिंह चौहान,  डीटीडीओ टिहरी एस.एस. राणा सहित अजीत बजाज, भूपेंद्र सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र नेगी, अनुभव पायल, बिजेंदर बिष्ट, एचडीएफसी के प्रतिनिधि, थ्रिल फैक्ट्री शिवपुरी के प्रतिनिधि,  ग्राम प्रधान शिवपुरी आदि अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!