कूपर कॉर्पोरेशन का क्लीन एनर्जी इंजन हुआ ग्लोबल: अमेरिका और जापान को पहली खेप भेजी गई

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 07 जून 2025 । इंजन और जनरेटर निर्माण में अग्रणी कूपर कॉर्पोरेशन ने अमेरिका को अपने EPA सर्टिफाइड 10 kVA और 25 kVA फ्लैगशिप गैस जेनसेट की पहली खेप सफलतापूर्वक निर्यात कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह पहली बार है जब भारत से इतने उन्नत और पर्यावरण-अनुकूल जेनसेट अमेरिका भेजे गए हैं।

कंपनी ने जापान को भी अपने V-Twin LPG 10 kVA जेनसेट का निर्यात शुरू किया है, जिसमें साझेदार है जापानी कंपनी सिंफ़ोनिया। यह कदम कूपर की ग्लोबल मौजूदगी को और मजबूत करता है।

कंपनी के चेयरमैन व एमडी श्री फरोक़ एन. कूपर ने इस उपलब्धि पर कहा, “यह कूपर के लिए गौरव का क्षण है। हमारी इंजीनियरिंग दक्षता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का यह प्रतीक है।”

भारतीय सेना भी पिछले एक दशक से कूपर के इंजन पर भरोसा कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर में इन इंजनों की खास भूमिका रही। साथ ही, फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ 50 HP ट्रैक्टर भी देश में लोकप्रिय हो रहा है।

सतारा मुख्यालय वाली कूपर कॉर्पोरेशन की स्थापना सर धनजीशाह बी. कूपर ने की थी। कंपनी की विरासत, गुणवत्ता और दूरदर्शी नेतृत्व ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!