ग्राम नगर (कोटेश्वर) का पुल जर्जर, मरम्मत और नए पुल की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग और नरेन्द्रनगर विधानसभा को जोड़ने वाला ग्राम नगर (कोटेश्वर) स्थित पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल की सतह पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और लोहे की सरिए, प्लेट दिखाई दे रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

यह पुल क्षेत्र की बड़ी आबादी को जोड़ता है और ग्रामीणों के लिए आवश्यक सेवाओं तक पहुंच का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब स्थिति गंभीर होती जा रही है।

ग्रामीणों ने देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कंडारी और नरेंद्र नगर विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से अनुरोध किया है कि पुल की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए और प्रस्तावित नए मोटर पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!