Ad image

काठगोदाम–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण: भूमि अधिग्रहण पर आपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नैनीताल, 12 सितम्बर। काठगोदाम–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्राप्त शिकायतों और आपत्तियों की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण, नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जबकि आबादी वाले क्षेत्रों में इसकी चौड़ाई 18 मीटर रहेगी। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही के दौरान कुछ प्रभावित व्यक्तियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन्हीं आपत्तियों के मद्देनज़र अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान प्रभावित पक्षकारों को भी बुलाया गया ताकि उनकी बात सुनी जा सके और समाधान निकाला जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके पश्चात निर्माण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!