Ad image

भागवत कथा पांडाल में मनाया गया नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का भव्य जन्मदिन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश।  ग्राम डांडी बड़कोट के भगवती सदन में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज को शाल ओढाकर प्रदेश सरकार की तरफ से जन्मदिन की बधाइयाँ दी और प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान नृसिंह देवता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि संतों का सम्मान हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है जिसे हमारी केन्द्र से लेकर राज्य सरकार अपना कर्तव्य समझकर देश के सनातनी संतों का सम्मान कर पूरा कर रही है।       

अपने प्रवचन में व्यासपीठ पर विराजमान नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि शास्त्रों में तीन ऋण बताए गए हैं, जिसमें प्रथम है, ऋषिऋण, पुन: देवऋण तदनंतर पितृऋण । पितरों के बिना सृष्टि ही नहीं चल सकती। संतानोत्पत्ति के पश्चात ही वह पितृऋण का शोधन कर पाता है। अतैव हम सबका यह परम कर्त्तव्य है कि इस महालय पर्व पर अपनो को श्रद्धा भावना से युक्त होकर श्राद्ध कर्म अवश्य करें। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हम अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान को याद रखेंगे, तभी भारत माता की सच्ची सेवा कर सकेंगे। भारतीय संस्कृति में श्राद्ध की सनातन परम्परा है, ताकि हम अपने पितरों के प्रति सम्मान तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ सकें।

पूर्वजों के परलोक गमन के पश्चात कोई दायित्व शेष अवश्य बचता होगा, ऐसा विचार सबके मन मस्तिष्क में आना चाहिए। पूर्वजों की पूजा अर्चना का विधान देवी देवताओं से पृथक नहीं है। पूर्वजों के आत्मा अपने परिजनों के आसपास ही विचरण करते हैं और धर्म पूर्वक अपना मोक्ष चाहते हैं। पूर्वजों को अपनी भावी पीढ़ियों में से किसी भगीरथ की खोज रहती है, जो उन्हें मृत्यु लोक से मुक्ति दिला सके। हम उनकी परम इच्छा पूर्ण न कर सके तो एक दिन स्वयं अपने ही पूर्वजों में सम्मिलित हो जायेंगे। पूर्वजों का उद्धार प्रत्येक मानव का दायित्व है, जिसे हर हाल में पूर्ण करना चाहिए , अन्यथा पैतृक कर्तव्य की गति बाधित हो जायेगी। जो मानव प्रमादवश अपने पैतृक ऋण को भूल जाता है, उसका पतन हो जाता है। 

आज कथा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जिला अध्यक्ष कांग्रेस मोहित उनियाल , जिला पंचायत सदस्य रानीपोखरी श्रीमती रश्मि मिंया,  ब्लाक प्रमुख डोईवाला गौरव चौधरी, ग्राम प्रधान श्रीमती दीक्षा भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पूनम सजवाण, भाजपा नेत्री कुसुम सिद्दू  एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संत रसिक महाराज को जन्मदिन की बधाई देकर आशीर्वाद लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!