पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा विजय दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

प्रेस विज्ञप्ति-2
टिहरी गढ़वाल 29 नवम्बर 2025। आगामी 16 दिसम्बर 2025 को मनाये जाने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक में एडीएम ने जिला सैनिक कल्याण एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 16 दिसम्बर को मनाये जाने वाले विजय दिवस को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ मानाये जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं, इसलिए सभी प्रकार की तैयारियो को लेकर अधिकारी अपने – अपने कार्यो को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करें।

आगामी 16 दिसम्बर 2025 को बौराड़ी युद्ध स्मारक स्थल पर विजय दिवस मनाया जायेगा, जिसमें यातायात व बैंड व्यवस्था, युद्ध स्मारक स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं/चित्रों पर फूल माला / मार्त्यापण की व्यवस्था, साफ सफाई व रंग रोगन एवं जलपान आदि सभी प्रकार की व्यस्थाओं हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन,  एएमए जिला पंचायत भगवत पाठनी, ईओ नगर पालिका परिषद नई टिहरी बासुदेव डंगवाल एवं सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी बलवन्त सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!