श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए परिसर हेतु जौल में स्थलीय निरीक्षण पूरा, शासन को रिपोर्ट भेजी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 फरवरी 2026 । श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नवीन परिसर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। जौल गांव (देवरी) के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय को भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सौंपा था, जिसे विधायक ने विश्वविद्यालय को प्रेषित किया। कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे शासन के पास भेजा।

आज शासन की नामित टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. जोशी ने की। निरीक्षण के दौरान ग्राम देवरी के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि विनोद सुयाल सहित स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुलपति ने बताया, “निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।”ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से यह परियोजना क्षेत्रीय शैक्षिक विकास को नई गति देगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!