Ad image

नवाकोट ग्राम सभा का बड़ा फैसला: सामाजिक समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड जखणीधार की ग्राम पंचायत नवाकोट में सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। दिनांक 29 मार्च को ग्राम प्रधान श्रीमती यशोदा देवी रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की आम बैठक में गांव के विभिन्न समारोहों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, मातृशक्ति, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में युवा—करीब सैकड़ों ग्रामीण—उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर शराबबंदी के समर्थन में शपथ ली और प्रस्ताव को ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित किया।
ग्रामवासियों ने इस निर्णय को सामाजिक समरसता, पारिवारिक सुख-शांति और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से गांव में आपसी सौहार्द बढ़ेगा और नशे से होने वाली सामाजिक समस्याओं पर अंकुश लगेगा।
गांव में शराबबंदी लागू होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी सहित समस्त ग्रामवासियों और प्रवासी भाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
यह निर्णय न केवल नवाकोट बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!