Ad image

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे पर संवेदना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्वरित कदमों की सराहना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लखनऊ 23 जून। लखनऊ स्थित कोचिंग सेंटर में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि इस दुखद घटना से समूचा समाज व्यथित है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश देने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देशों की सराहना की। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई यह दर्शाती है कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

स्वामी रसिक महाराज ने मांग की कि इस घटना के लिए जो भी व्यक्ति या संस्था जिम्मेदार पाई जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने प्रशासन से प्रदेश के सभी शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कराने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और न्याय सुनिश्चित करने का है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!