टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई। टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को मंगसू पुल के किनारे चौरास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से Soulmate Blue Whisky के 57 पव्वे बरामद हुए। आरोपी की पहचान संजय सिंह (46) पुत्र चन्द्रमा सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल नरेश राजवंशी और कांस्टेबल प्रवेश पालिवाल शामिल रहे।
कीर्तिनगर में 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




