आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर मनाया जड़ी-बूटी दिवस, औषधीय पौधों का किया रोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त। आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को टिहरी जिले में जड़ी-बूटी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत, महिला पतंजलि एवं किसान पंचायत से जुड़े कार्यकर्ताओं ने योग पार्क बौराड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर औषधीय पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर नई टिहरी के संस्थापक स्वर्गीय बचन सिंह नेगी स्मृति वन वाटिका, बुडोगी रोड के ऊपर पत्थरचट्टा, गिलोय, निर्गुंडी, आंवला, पीपल, बरगद, बुरांश, भूमि आंवला, घृतकुमारी, गुड़हल और गेंदा आदि पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने आचार्य बालकृष्ण के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मंगल गीत भी गाए।
कार्यक्रम में पतंजलि के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी एडवोकेट जगजीत सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, त्रिलोक चंद्र रमोला सहित बड़ी संख्या में योग साधक भाई-बहनों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!