Ad image

SIR: टिहरी में 1.17 लाख मतदाताओं को नोटिस, 31 अगस्त तक होगी सुनवाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

34,406 प्रकरणों की सुनवाई पूरी, राजनीतिक दलों से जागरूकता में सहयोग की अपील

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त । विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत निर्वाचक नामावली के संबंध में चल रही नोटिस एवं सुनवाई की कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने SIR के तहत नोटिस, सुनवाई और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी।
एडीएम ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली से हटाए गए 43,625 मतदाताओं के संबंध में कार्रवाई चल रही है, जबकि विसंगति एवं अनमैप श्रेणी के 1,17,501 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई जारी है और 31 अगस्त 2026 सुनवाई की अंतिम तिथि निर्धारित है।
जिले में अब तक 34,406 प्रकरणों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। विधानसभा क्षेत्रवार घनसाली में 2,697, देवप्रयाग में 8,423, नरेंद्रनगर में 6,462, प्रतापनगर में 3,675, टिहरी में 5,053 और धनोल्टी में 8,096 प्रकरणों की सुनवाई पूरी की गई है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि SIR के तहत सभी पात्र मतदाताओं को सुनवाई का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूक करने में सहयोग की अपील की।
बैठक में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। एडीओ पंचायत निर्वाचन विजय तिवारी ने विशेष रूप से फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि गब्बर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, डीडीओ मो. असलम, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!