अपराधउत्तराखंडविविध न्यूज़

450 ग्राम अफीम और 250 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 नवम्बर 2024 । टिहरी जनपद में नशा मुक्त अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए 450 ग्राम अफीम और 250 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि विजन को साकार करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना कैंपटी पुलिस ने इस तस्करी को रोकने के लिए कदम उठाए।

गिरफ्तारी का विवरण: 13 नवम्बर 2024 को थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में नैनबाग चौकी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कूटी (HP 17 F 7579) पर सवार दो युवकों को रोका गया। जांच के दौरान पारस पुत्र गुरुवचन सिंह (उम्र 25) निवासी सुभखेड़ा, पांवटा साहिब और अनमोल पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कुमार (उम्र 26) निवासी बद्रीपुर, पांवटा साहिब के पास से 450 ग्राम अफीम और 250 ग्राम चरस बरामद की गई।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैंपटी में मु0अ0सं0- 28/2024, धारा 8/17/20/60 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त: पारस पुत्र श्री गुरुवचन सिंह, निवासी सुभखेड़ा, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश (उम्र 25) तथा अनमोल पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कुमार, निवासी बद्रीपुर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश (उम्र 26) हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला उप निरीक्षक नीलम, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह रावत, हेड कांस्टेबल अकबर अली, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल राजेंद्र नेगी शामिल रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!